परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रवक्ता ने कहा है कि आतंकवाद से मुक़ाबले में इस्लामी गणतंत्र ईरान का अग्रणी रहना, राष्ट्रीय हितों की पूर्ति के लिए उचित है।
बेहरूज़ कमालवंदी ने 17000 शहीदों से संबन्धित कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि निःसन्देह, आतंकवाद के समूल विनाश के लिए राजनीतिक प्रयासों के अतिरिक्त, कूटनीति के क्षेत्र में सुनियोजित योजना को क्रियान्वित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सत्रह सौ शहीदों के बारे में दूसरे अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ऐसी स्थिति में हो रहा है कि जब आतंकवाद का कुरूप चेहरा दिन-प्रतिदिन स्पष्ट होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इसे नियंत्रित न किया गया तो इसके व्यापक दुष्परिणाम सामने आते हैं। परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने आतंकवाद और उसके समर्थकों के विरुद्ध विश्व जनमत को एकमत करने में संचार माध्यमों की भूमिका की ओर संकेत करते हुए कहा कि विकासशील देशों में संचार माध्यमों की ओर से व्यापक अभियान चलाना एक महत्वपूर्ण कार्य है।